MP Weather Report: नवंबर के बाद दिसंबर में भी लगातार प्रदेश का तापमान गिर रहा है। राज्य के 21 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। वहीं इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
Publish Date: Mon, 15 Dec 2025 06:31:12 AM (IST)
Updated Date: Mon, 15 Dec 2025 06:37:32 AM (IST)
-1765144113239.webp)
HighLights
- एक-दो दिन में शीतलहर से राहत की उम्मीद
- सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में
- प्रदेश के जिलों में सुबह कोहरा छाने की संभावना
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: नवंबर के बाद दिसंबर माह में भी भोपाल, इंदौर और राजगढ़ जिले में शीतलहर का रिकॉर्ड बन रहा है। इन शहरों में छह दिसंबर के बाद से ही शीतलहर का प्रभाव देखा जा रहा है। इसके पहले पांच वर्षों में ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी। मौसम विज्ञानियों ने अगले एक-दो दिन में शीतलहर से राहत की उम्मीद जताई है, लेकिन कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, इसकी वजह राजस्थान की तरफ से लगातार सर्द और शुष्क हवाओं का चलना है। रविवार को रात का सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। इंदौर में शीतलहर का प्रभाव रहा। वहीं 21 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
रीवा में सुबह न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर तक रही। सतना, सीधी, ग्वालियर और दतिया जिले में भी दृश्यता 500 से 1000 मीटर तक रही। ग्वालियर, चंबल, सागर एवं रीवा संभाग के जिलों में सुबह कोहरा छाने की संभावना है।
कल से नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्व भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 176 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 17 दिसंबर की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी ठंड में बार-बार जाते हैं पेशाब, यह सामान्य है या बीमारी का संकेत? कारण जानकर हैरान रह जाएंगे
अभी जारी रहेगी तापमान में कमी
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि इस बार नवंबर एवं दिसंबर में तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ नहीं आए। इसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के साथ ही इस बार राजस्थान की तरफ से भी शुष्क और सर्द हवाएं लगातार चल रही हैं, जिस कारण राजगढ़, भोपाल और इंदौर में रात के तापमान में लगातार कमी बनी हुई है। इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने की संभावना है।