युवक पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने युवक पर ताबड़तोड़ वार किया। कई जगह लगने से दूसरा युवक वहीं ढेर हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
By Paras Pandey
Edited By: Paras Pandey
Publish Date: Fri, 26 Jul 2024 04:34:08 PM (IST)
Updated Date: Sat, 27 Jul 2024 12:37:55 AM (IST)
![छिंदवाड़ा के उल्हावाड़ी में हुआ मर्डर, पुरानी रंजिश में दिया घटना को अंजाम](https://img.naidunia.com/naidunia/ndnimg/26072024/26_07_2024-20_01_2024-chakubaji_41896.jpg)
HighLights
- पुरानी रंजिश के चलते बिछुआ के उल्हावाड़ी में हुआ मर्डर
- दो गुटों में खूनी रंजिश हो गई जिस कारण लोग घायल हो गए
- खूनी रंजिश के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई है
बिछुआ, नईदुनिया प्रतिनिधि। बिछुआ के नजदीकी ग्राम ग्राम उल्हावादी में बिती रात दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई बताया जा रहा है पुरानी किसी बात को लेकर के बीती रात फिर से दोनों पक्षों में विवाद हुआ जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें एक युवक की हत्या कर दी गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को बिछुआ अस्पताल में लाकर भर्ती कराया मौके पर मौजूद डॉक्टर ने घायल को देखकर मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम मनीष खेड़िया ऊर्फ बटला उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी उल्हावाडी थाना बिछुआ।
जबकि हत्या में शामिल आरोपियों में से एक आरोपी अभी पुलिस के गिरफ्त में है। इस घटना में एक से अधिक आरोपी होने की संभावना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले की तफसीर शुरू कर दी है।