अवैध आरामिल सील करने पहुंचे वन विभाग में उड़नदस्ता सहायक मोहनसिंह को संचालक ने गला काटने की धमकी दी है। खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी ने भी कार्रवाई का विरोध करते हुए वनकर्मी को वापस लौटने और पंचनामा फाड़कर फेंकने को कहा।
Publish Date: Fri, 07 Nov 2025 12:23:54 AM (IST)
Updated Date: Fri, 07 Nov 2025 12:23:54 AM (IST)
.webp)
HighLights
- अवैध आरामिल सील करने पर पहुंचे थे उड़नदस्ता सहायक।
- कोतवाली में लिखित शिकायत, आठ दिन बाद भी FIR नहीं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। अवैध आरामिल सील करने पहुंचे वन विभाग में उड़नदस्ता सहायक मोहनसिंह को संचालक ने गला काटने की धमकी दी है। खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी ने भी कार्रवाई का विरोध करते हुए वनकर्मी को वापस लौटने और पंचनामा फाड़कर फेंकने को कहा। वनकर्मी ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन आठ दिन बाद भी एफआइआर नहीं हुई।
कालूराम फोन कर धमाने लगा
शिकायत के मुताबिक, उड़नदस्ता सहायक मोहनसिंह 27 अक्टूबर को कालूराम की आरामशीन में कमियां मिलने पर उसे सील करने छापीहेड़ा पहुंचे, लेकिन कालूराम फोन कर धमाने लगा। कहा कि मौके पर नहीं था अन्यथा तेरी गर्दन कटवा देता। गुप्तांग कटवा दूंगा। 28 अक्टूबर को जीरापुर में महेश (गुड्डा) की मशीन सील की गई। इस पर विधायक हजारीलाल दांगी ने फोन कर वापस लौटने और पंचनामा फाड़ने को कहा।